हेमंत सोरेन के रहते राज्य की जनता सुरक्षित नहीं: Babulal Marandi

भाजपा संथाल परगना की सभी तीन लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कराएगी।

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi आज पार्टी द्वारा आयोजित दुमका से लिट्टीपाड़ा तक मोटर साईकिल आदिवासी अधिकार रैली में भाग लिया।

आज सैकड़ों की संख्या में आदिवासी युवा मोटर साईकिल रैली में शामिल हुए। अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा करके श्री मरांडी का स्वागत किया।

पुलिस वसूली में लगी है, दलाल,बिचौलिए ,अपराधी बेखौफ हैं: Babulal Marandi

रैली को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है ।हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री रहते राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है। राज्य में जल , जंगल, जमीन की लूट मची है। राज्य में आकंठ भ्रष्टाचार है। पुलिस वसूली में लगी है।दलाल,बिचौलिए ,अपराधी बेखौफ हैं।

केंद्र में भाजपा सरकार ने अलग आदिवासी मंत्रालय बनाए: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में अलग राज्य दिया। राज्य का विकास भी भाजपा ने किया और आगे भी करेगी। केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने केलिए संकल्पित है। केंद्र में भाजपा सरकार ने अलग आदिवासी मंत्रालय बनाए। आज मोदी मंत्रीमंडल 8केंद्रीय मंत्री जनजाति समाज से हैं। आज देश के संवैधानिक प्रमुख महामहिम राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी हैं।

भाजपा का संथाल की जनता में मजबूत जनाधार है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि भाजपा संथाल परगना की सभी लोकसभा और विधानसभा सीट को जीतेगी। भाजपा का संथाल की जनता में मजबूत जनाधार है।आज भी तीन में से दो लोकसभा सीट भाजपा के पास है जबकि एक राजमहल सीट पर भाजपा ने कई बार जीत दर्ज की है।मोटर साईकिल रैली में आदिवासी समाज का उत्साह यह साबित करता है कि जनता हेमंत सरकार से ऊब चुकी है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड के संबंध में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: Babulal Marandi

 

 

Exit mobile version