झारखंड के संबंध में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: Babulal Marandi

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने आज इंडी एलायंस की प्रमुख घटक टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता को गाली दी: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि टीएमसी सांसद ने केवल सदन में ही नही बल्कि सदन के बाहर भी असंसदीय आचरण दिखाया है। सांसद महुआ मोइत्रा ने जिसप्रकार से झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता को गाली दी है, कुत्ता कहा है यह अत्यंत शर्मनाक है। झारखंड का अपमान है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री और इंडी एलायंस के अन्य घटक दलों की चुप्पी समझ से परे है। झारखंड के मान सम्मान की बात करने वाले लोग आज चुप क्यों हैं?

झामुमो इंडी गठबंधन का घटक दल है: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि झामुमो इंडी गठबंधन का घटक दल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को महुआ मोइत्रा के बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

श्री मरांडी ने कहा भाजपा झारखंड की जनता के इस अपमान को बर्दास्त नही करेगी।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand में कई नदियों में हीरा खोजा जाएगा

 

 

 

Exit mobile version