बोकारो में कुम्हार महासंघ ने गरीबों के बीच बांटे पांच हजार मिट्टी के दीये

झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की जरीडीह इकाई ने दीपावली की पूर्व संध्या पर गरीब परिवारों के बीच पांच हजार मिट्टी के दीये और बातियां बांटीं।

कुम्हार महासंघ ने गरीब परिवारों के बीच बांटे पांच हजार मिट्टी के दीये

चाइनीज लाइटों के बहिष्कार और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

बोकारो संवाददाता: ललित मिश्रा

दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों की खुशियों में शामिल होने और कुम्हार समाज के पारंपरिक रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की जरीडीह प्रखंड इकाई ने सराहनीय पहल की। महासंघ की ओर से शनिवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच पांच हजार मिट्टी के दीये और बातियों का निःशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व महासंघ के जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष रामलाल महतो ने किया। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

चाइनीज लाइटों के बहिष्कार की अपील

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महासंघ के जिला संरक्षक सुभाष महतो ने लोगों से चाइनीज लाइटों का बहिष्कार करने और मिट्टी के दीये जलाकर दीपावली मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करने से कुम्हार समाज के लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

महासंघ के कई सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर दिनेश महतो, पंचायत समिति सदस्य पंचानन महतो, विभूति महतो, बद्री नारायण महतो, कैलाश महतो, फणीभूषण महतो और मदन महतो सहित महासंघ के कई सदस्य उपस्थित थे।

↑
Exit mobile version