मुख्यमंत्री को झामुमो और कांग्रेस के विधायकों पर ही भरोसा नहीं: Sudesh Mahto
admin
Ranchi: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो (Sudesh Mahto) ने कहा है कि झामुमो गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने ही मंत्रियों और विधायकों पर भरोसा नहीं है। या फिर सत्तारूढ़ दलों के मंत्रियों और विधायकों के बीच वे खुद विश्वास खो चुके हैं।
पूर्ण बहुमत की सरकार के मुखिया अपने मंत्रियों और विधायकों को छिपते- छुपाते फ्लाइट पर चढ़ा कर दूसरे राज्य में भेज रहे हैं: Sudesh Mahto
यह कितना हास्यास्पद लगता है कि पूर्ण बहुमत की सरकार के मुखिया अपने मंत्रियों और विधायकों को छिपते- छुपाते फ्लाइट पर चढ़ा कर दूसरे राज्य में भेज रहे हैं। और मुख्यमंत्री का कहना है कि यह सब रणनीति के तहत किया जा रहा है। लेकिन सरकार में जो हालात बने हैं, उससे यह साफ प्रतीत होता है कि वे कमजोर शासक साबित हुए हैं और अपने ही मंत्रियों, विधायकों को कटघरे में खड़े कर रहे हैं।
राज्य कई समस्याओं और मुश्किलों से घिरा है। शासन के कामकाज को छोड़कर सरकार राजनीतिक प्रहसन में जुटी है। यह जनादेश का अपमान है।#Jharkhand
रांची से रायपुर भेजे जाने पर सख्त प्रतिक्रिया जारी जाहिर करते हुए यह भी कहा कि राज्य कई समस्याओं और मुश्किलों से घिरा है: Sudesh Mahto
आजसू प्रमुख ने सत्तारूढ़ दलों के मंत्रियों और विधायकों को रांची से रायपुर भेजे जाने पर सख्त प्रतिक्रिया जारी जाहिर करते हुए यह भी कहा कि राज्य कई समस्याओं और मुश्किलों से घिरा है। शासन के कामकाज को छोड़कर सरकार राजनीतिक प्रहसन में जुटी है। यह जनादेश का अपमान भी है। ऑफिस ऑफ प्रॉफिट जैसे गंभीर आरोप से घिरने के बाद मुख्यमंत्री को न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना चाहिए। यह नैतिकता और संवैधानिक व्यवस्था का तकाजा है। जबकि उनका पूरा कुनबा दूसरा एजेंडा सेट करने की कोशिशों में और जनता का ध्यान भटकाने में लगा है।