लगभग 4.5 करोड़ की लागत से किया जाएगा उच्च स्तरीय पुल का निर्माण- Amba Prasad

विधायक अंबा प्रसाद के प्रयासों के बदौलत अंबाटोला एवं चेलंगदाग के बीच हहारो नदी पर पुल निर्माण का रास्ता साफ

बड़कागांव:- बड़कागांव प्रखंड (Amba Prasad) के आगों पंचायत के अंबाटोला एवं चेलंगदाग के बीच हहारो नदी पर पुल के निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, हजारीबाग के द्वारा उक्त पुल निर्माण हेतु निविदा प्रकाशित की गई है एवं उच्च स्तरीय पुल निर्माण मे लगभग 4.5 करोड़ की लागत आएगी।

Amba Prasad: बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में कई उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण के लिए वे लगातार प्रायस कर रही थी

उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति प्राप्त होने पर विधायक अंबा प्रसाद ने हर्ष जताते हुए कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में कई उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण के लिए वे लगातार प्रायस कर रही थी। आजादी के लगभग 75 वर्षों के बाद भी पुल निर्माण के लिए तरस रहे चेलंगदाग के ग्रामीणों को हो रही समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान करवाई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई हिस्सों में उच्चस्तरीय पुल निर्माण का होना अभी बाकी है जिसकी प्रक्रिया यथाशीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति दिलवाकर कार्य को धरातल पर उतारा जाएग।

ज्ञात हो कि विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल हजारीबाग के अधिकारियों की टीम ने उक्त नदी पर पुल निर्माण का निरीक्षण एवं संभाव्यता प्रतिवेदन बनाकर विभाग में भेजा था।

Amba Prasad: पुल के निर्माण हो जाने से बड़कागांव प्रखंड के अनेक गाओं को लाभ होगा

प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने एवं निविदा प्रकाशित होने के मौके पर अंबा प्रसाद ने बताया कि इस पुल के निर्माण हो जाने से बड़कागांव प्रखंड के ग्राम अंबाटोला, चेलंगदाग, फटरियापानी, झीकझोर, बोटका, सुखलकटवा, बुंडू, लोहरसा, पचडा, बटुका, लुकइया, सिंगारसराय आगो समेत कई गांवों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: स्व0 R.P.N Singh की 9वीं पुण्यतिथि कांग्रेस भवन, रॉंची में मनाई गई

Exit mobile version