World Food India 2025: केंद्रीय अधिकारियों ने झारखंड पवेलियन का अवलोकन किया

खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्रालय के सचिव ने झारखंड के उत्पादों की सराहना की

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे World Food India 2025 एक्सपो में बने झारखंड पवेलियन में आज खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री अभिनाश पुरुषोत्तम दास जोशी और संयुक्त सचिव श्री देवेश देवल ने दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने पवेलियन में प्रदर्शित किए गए झारखंड के उत्पादों की सराहना की।

इस अवसर पर जियाडा (JIADA) के प्रबंध निदेशक और उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के निदेशक ने केंद्रीय अधिकारियों को पवेलियन में रखे गए सभी उत्पादों और उनके उपादानों (components) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। झारखंड मंडप इस एक्सपो में राज्य की खाद्य और प्रसंस्करण क्षमता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित कर रहा है।

world food india 2025

 

 

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, CM Hemant Soren ने दिया निर्देश

 

 

Exit mobile version