— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) September 24, 2025
उन्होंने कहा कि इससे राज्य के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश पर्यटन, कला- संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार और खेल विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में दिया।
मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का होगा उन्नयन: CM Hemant Soren
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार के प्रस्तावित उन्नयन (अपग्रेडेशन) पर चर्चा की और सभी स्टेडियमों के मौजूदा हालात की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि:
अंतरराष्ट्रीय पहचान: मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने झारखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दी है।
आधुनिक तकनीक: अपग्रेडेशन में अंतरराष्ट्रीय खेल मानकों के अनुरूप आधुनिक तकनीक और तौर-तरीकों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
खामियां दूर करने का निर्देश: उन्होंने स्टेडियमों में जो भी खामियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने और खेल आयोजनों के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
सीएम सोरेन ने कहा कि देश में बहुत कम ही ऐसे स्पोर्ट्स सेंटर हैं, जहां अलग-अलग खेलों के स्टेडियम एक ही परिसर में मौजूद हैं। झारखंड ऐसे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर चुका है।