दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का पार्थिव शरीर रांची स्थित आवास पहुंचा।
admin
वेब के लिए हेडलाइन
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा का पार्थिव शरीर पहुंचा आवास, CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
Ranchi: झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को रांची स्थित मंत्री आवास पहुंचा। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही वहां का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों की आंखें नम रहीं।
तृषा सिंह के निधन की खबर के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मंत्री आवास पहुंचे। दोनों ने तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।
परिजनों से मिले CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने इस घटना को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि इस कठिन समय में सरकार और राज्य की जनता परिवार के साथ खड़ी है।
इस दौरान मुख्य सचिव अविनाश कुमार और एडीजी मनोज कौशिक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
सीठियो घाट पर होगा अंतिम संस्कार
तैयारियों के अनुसार तृषा सिंह का अंतिम संस्कार रांची के सीठियो घाट पर किया जाएगा। अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, कांग्रेस नेता, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मंत्री आवास पहुंच रहे हैं।
तृषा सिंह की मौत जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर हुए सड़क हादसे में हुई थी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।