Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु Shibu Soren की तबीयत शनिवार को फिर बिगड़ गई। 81 वर्षीय शिबू सोरेन को किडनी से संबंधित गंभीर समस्या के चलते पिछले करीब एक महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की विशेष टीम देखरेख में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
झारखण्ड आंदोलन के अग्रणी योद्धा रहे हैं आदरणीय रामदास दा। संघर्ष कर उन्होंने हमेशा हर चुनौती को मात दी है, इस बार फिर वह विजयी होंगे। मरांग बुरु अपने इस लाल को शक्ति और साहस दे।
आज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाजरत आदरणीय रामदास दा का उपस्थित डॉक्टर्स से हालचाल जाना। pic.twitter.com/Sx0l3nHZza
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 2, 2025
Shibu Soren News: सीएम हेमंत सोरेन भी दिल्ली पहुंचे
शुक्रवार रात उनकी स्थिति बिगड़ने की खबर मिलने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधान सभा मानसून सत्र को छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए और अस्पताल पहुंचकर परिवार के साथ मौजूद हैं। परिवार और झामुमो संगठन के तमाम सदस्य दिल्ली में उनके स्वास्थ्य की पल-पल जानकारी ले रहे हैं।
Shibu Soren News: लंबा अस्पताल इलाज
शिबू सोरेन को 24 जून 2025 को किडनी की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले उनकी स्थिति स्थिर होने की खबरें आई थीं, लेकिन अब उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखना पड़ा है। पूरे झारखंड में उनके समर्थक और झामुमो कार्यकर्ता लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
Shibu Soren News: आदिवासी राजनीति के अगुआ
शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और आदिवासी समाज के सबसे चर्चित नेता रहे हैं। उन्हें ‘दिशोम गुरु’ और ‘गुरुजी’ के नाम से जाना जाता है। वे आदिवासियों के हक, जमीन और स्वाधिकार की लड़ाई के लिए 70 के दशक के ‘धनकटनी आंदोलन’ सहित कई आन्दोलनों के अगुआ रहे हैं।
शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे और लोकसभा-राज्यसभा में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। झारखंड के आदिवासी समाज के लिए उनका योगदान ऐतिहासिक माना जाता है।
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन भी गंभीर
इसी बीच राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को भी गंभीर ब्रेन स्ट्रोक (हेमरेज) के बाद जमशेदपुर से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी और दिल्ली पहुंचने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टर उनका उपचार करेंगे। राज्य सरकार और मंत्री के परिवार के लोग मौके पर मौजूद हैं।
झारखंड के दो बड़े राजनीतिक नेताओं—शिबू सोरेन और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन—दोनों की तबीयत नाजुक है। राज्य में चिंता का माहौल है, समर्थक और जनता गुरुजी और शिक्षा मंत्री की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी पर सियासी हलचल, क्या Nishant Kumar बनेंगे जेडीयू की नई उम्मीद?
