CM सोरेन ने रांची के मूसा टोली निवासी सुहानी सांगा एवं डेविड आइन्द ने मुलाकात की

Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र के मूसा टोली निवासी सुहानी सांगा एवं डेविड आइन्द ने मुलाकात की।

CM ने पीड़ित परिवार की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए, वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने का भरोसा दिया

मुख्यमंत्री को सुहानी सांगा एवं डेविड आइन्द ने कल रांची प्रशासन द्वारा उनके मूसा टोली स्थित घर को ध्वस्त कर दिए जाने की पूरी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए उन्हें तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने का भरोसा दिया।

25 घरों को फिलहाल ध्वस्त नहीं किया जाएगा जब तक उन 25 परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था नहीं होती है: CM

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि मूसा टोली में निवास करने वाले अन्य 25 घरों को फिलहाल ध्वस्त नहीं किया जाएगा जब तक उन 25 परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था नहीं होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

मौके पर पीड़ित परिवार के अन्य सदस्य सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति के अध्यक्ष श्री मुस्ताक आलम, सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता, उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, श्री कलाम आजाद, सदस्य श्री विनय लिंडा एवं श्री दीपक मुंडा उपस्थित थे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Bihar में भाजपा और जदयू में पार्टी के नामों के फुल फॉर्म को लेकर झगड़ा तेज!

Exit mobile version