देश बांटनेवालों के मुंह से देश जोड़ने की बात शोभा नहीं देती: Deepak Prakash

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Deepak Prakash ने आज कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो कार्यक्रम पर कड़ा प्रहार किया।

देश जोड़ने का नारा दे रहे जो कांग्रेस के इतिहास और संस्कृति से मेल नहीं खाता है: Deepak Prakash

श्री प्रकाश ने कहा कि देश विभाजन को स्वीकार करने वाले,विभाजन की विभीषिका में लाखों लोगों की हत्या करवाने वाले आज देश जोड़ने का नारा दे रहे जो कांग्रेस के इतिहास और संस्कृति से मेल नहीं खाता है।

उन्होंने कहा कि आजाद भारत में कश्मीर को धारा 370 के माध्यम से देश से काटने की साजिश रचने वाले,पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लाइन ऑफ कंट्रोल के द्वारा मान्यता देने वाले,चीन द्वारा कब्जा किए गए भूभाग को बंजर भूमि बताकर मां भारती का अपमान करने वाले,आपातकाल में देश के लोकतंत्र का गला घोंटने वाले ,जातिवाद क्षेत्रवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले लोग आज भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं।

डूबती हुई कांग्रेस पार्टी देश जोड़ने के नारों के साथ अपने पाप का प्रायश्चित करने में जुटी है: Deepak Prakash

उन्होंने कहा कि ये वही कांग्रेस है जिसने भारत की संस्कृति के महानायक राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के सहारे देश को तोड़ने वालों को बताना चाहिए कि वे इन नीतियों के साथ देश कैसे जोड़ेंगे। डूबती हुई कांग्रेस पार्टी देश जोड़ने के नारों के साथ अपने पाप का प्रायश्चित करने में जुटी है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Ganja Busted: मेदिनीनगर से 28 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार

Exit mobile version