रांची: CM Hemant Soren ने रांची के लोगों को जल्द ही तीन नए फ्लाईओवर का तोहफा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक में उन्होंने इन परियोजनाओं की समीक्षा की, जिनमें हरमू-एसीबी कार्यालय फ्लाईओवर, अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़ फ्लाईओवर, और करम टोली-साइंस सिटी फ्लाईओवर शामिल हैं।
सभी फ्लाईओवर निर्माण में भविष्य की जरूरतों का पूरा ख्याल रखें: श्री @HemantSorenJMM
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित हरमू (सहजानंद चौक)-एसीबी कार्यालय, अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़ एवं करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर से संबंधित प्रजेंटेशन की समीक्षा की। pic.twitter.com/rHKSNuyw5k
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) September 8, 2025
CM Hemant Soren News: हरमू फ्लाईओवर परियोजना को मिली प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाला फ्लाईओवर ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इसे रातू रोड फ्लाईओवर से जोड़ने का भी निर्देश दिया ताकि लोगों को आवागमन में और सुविधा हो। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
CM Hemant Soren News: अरगोड़ा और करम टोली फ्लाईओवर का डीपीआर बनाने का निर्देश
बैठक के दौरान CM Hemant Soren ने अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ और करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को इन परियोजनाओं का डीपीआर (Detailed Project Report) तैयार करने और जल्द से जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिया।
- अरगोड़ा चौक: मुख्यमंत्री ने अरगोड़ा चौक के ऊपर एक गोलचक्कर (रोटरी) बनाने का सुझाव दिया। उनका मानना है कि इससे कई महत्वपूर्ण सड़कें आपस में जुड़ जाएंगी, जिससे ट्रैफिक की समस्या कम होगी।
- करम टोली-साइंस सिटी: इस चार-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर से बरियातू रोड तक के यातायात को भी सुगम बनाने की योजना है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि सभी फ्लाईओवर के डिजाइन में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखा जाए, ताकि ये परियोजनाएं लंबी अवधि तक उपयोगी साबित हों।
यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग
