प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए सुदेश महतो
admin
रांची : पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के अध्यक्ष Sudesh Mahto आज अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी पत्नी नेहा महतो भी शामिल रहीं।
इस ऐतिहासिक समारोह व शुभ घड़ी में शामिल होकर अभिभूत हूं: Sudesh Mahto
सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि इस ऐतिहासिक समारोह व शुभ घड़ी में शामिल होकर अभिभूत हूं। अयोध्या का भव्य एवं दिव्य राम मंदिर समस्त देशवासियों के सामर्थ्य और सक्षमता का अप्रतिम प्रतीक है। राम हमारे चेतना निर्माण और आस्था के आधार हैं। यह समारोह समस्त देशवासियों को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
हमें भगवान राम के आदर्श, मूल्य, मर्यादा को आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने भगवान श्रीराम से समस्त राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की।