हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने की मुलाकात, शिक्षा-निवेश समेत कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा
हेमंत सोरेन से मिले ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच, झारखंड-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी पर हुई चर्चा
admin
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत के कोलकाता स्थित ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच (Bernard Lynch) ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार, यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के तौर पर हुई।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल के बीच झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा हुई।
शिक्षा और निवेश समेत कई क्षेत्रों पर चर्चा
मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार, बैठक में शिक्षा, मिनरल्स, स्किल डेवलपमेंट, निवेश, संस्कृति, खेल और पर्यटन सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक का उद्देश्य झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर तलाशना और आपसी साझेदारी को आगे बढ़ाना रहा।
अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार और ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल, कोलकाता की वरिष्ठ अनुसंधान एवं भ्रमण अधिकारी एंजेलीना नायर भी उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, बैठक में झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आपसी हित से जुड़े क्षेत्रों में संभावित सहयोग को लेकर चर्चा हुई।