HeadlinesJharkhandStatesTrending

PM Modi ने जताया दुख, रूपी सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

रूपी सोरेन के निधन पर PM मोदी ने जताया गहरा दुख, आदिवासी समाज के लिए उनके योगदान को किया याद

रूपी सोरेन के निधन पर PM मोदी ने जताया गहरा दुख, आदिवासी समाज के लिए उनके योगदान को किया याद

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और आदिवासी समुदायों के सशक्तीकरण के लिए उनके कार्यों को याद किया।

रूपी सोरेन के निधन के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।

आदिवासी समुदायों के सशक्तीकरण के कार्यों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि रूपी सोरेन हमेशा आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने के लिए काम करती रहीं। उन्होंने उनके निधन को दुखद बताते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनके विचार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और पूरे शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

हेमंत सोरेन और परिवार के प्रति जताई संवेदना

रूपी सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी थीं। लंबे समय से अस्वस्थ चल रही रूपी सोरेन का रांची के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को उनका निधन हो गया।

उनके निधन के बाद सोरेन परिवार के मोरहाबादी स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए नेताओं, समर्थकों और करीबी लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button