HeadlinesJharkhandStatesTrending

मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकेंगे बसंत सोरेन, Singapore में चल रहा इलाज

मां रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकेंगे बसंत सोरेन, सिंगापुर में चल रहा इलाज

मां रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकेंगे बसंत सोरेन, सिंगापुर में चल रहा इलाज

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई और दुमका विधायक बसंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य संबंधी कारणों से बसंत सोरेन फिलहाल सिंगापुर में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

रूपी सोरेन के निधन के बाद सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। परिवार के सदस्य और करीबी लोग रांची के मोरहाबादी स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आवास पर मौजूद हैं।

अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह मोरहाबादी से निकलेगी

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के बाद उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा।

बताया गया है कि गुरुवार सुबह करीब 9 बजे मोरहाबादी स्थित गुरुजी के आवास से अंतिम यात्रा निकलेगी। इसके बाद पार्थिव शरीर को रामगढ़ जिले में स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा।

नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा। बड़ी संख्या में राजनीतिक नेता, समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता और आम लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं।

इस बीच, बसंत सोरेन के सिंगापुर में इलाजरत होने के कारण उनके मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाने की जानकारी सामने आई है।

रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार के साथ-साथ झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button