HeadlinesJharkhandStatesTrending

पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी घायल

हजारीबाग के हत्यारी मोड़ के पास पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा तुषार मिश्रा पकड़ा गया। घटना में आरोपी और एक पुलिसकर्मी घायल हुए।

हजारीबाग: पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी घायल, एक जवान भी चोटिल

हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से जुड़े अपराधी तुषार मिश्रा ने पुलिस को चकमा देकर फरार होने की कोशिश की। हत्यारी मोड़ के पास शौच जाने का बहाना बनाकर उसने पुलिस वाहन रुकवाया और मौका मिलते ही भागने लगा। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। इस दौरान हुई झड़प में तुषार मिश्रा के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

घायल तुषार मिश्रा को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग लाया गया है।

होटल एक इंटरनेशनल फायरिंग मामले में आया था नाम

मामला हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित होटल एक इंटरनेशनल में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। इस मामले में तुषार मिश्रा की संलिप्तता सामने आई थी। वह फिलहाल रामगढ़ जेल में बंद था। हजारीबाग पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए हजारीबाग ला रही थी।

इसी दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हत्यारी मोड़ के पास उसने शौच जाने का बहाना बनाकर पुलिस वाहन रुकवाया और भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

एसपी ने की घटना की पुष्टि

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश के दौरान आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। इस दौरान वह घायल हुआ और एक पुलिसकर्मी को भी चोट लगी है।

रिपोर्ट: आशीष यादव | हजारीबाग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button