Jharkhand News: हजारीबाग घटना पर सियासत तेज, पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी मांग

पत्रकारों पर हमले के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कोडरमा विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री Neera Yadav ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग भी दोहराई है।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल: Jharkhand News

डॉ. नीरा यादव ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari के बयान और व्यवहार पर भी सवाल उठाते हुए इसे सत्ता के अहंकार का प्रतीक बताया।

“पत्रकारों पर हमला, लोकतंत्र पर वार”: Jharkhand News

उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ किसी एक पत्रकार पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है।
साथ ही पत्रकारों को लेकर दिए गए कथित बयानों को उन्होंने पूरे मीडिया जगत का अपमान बताया।

सरकार से तीखे सवाल: Jharkhand News

विधायक ने सवाल उठाया कि क्या अब झारखंड में सच बोलना भी अपराध बन गया है?
क्या सवाल पूछने वालों को इसी तरह दबाने की कोशिश की जाएगी?

गिरफ्तारी नहीं हुई तो सरकार पर आरोप

डॉ. नीरा यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो यह माना जाएगा कि हमले के पीछे सत्ता में बैठे लोगों का इशारा है।


उच्चस्तरीय जांच और सुरक्षा कानून की मांग

उन्होंने सरकार से मांग की:

पहले भी उठ चुकी है मांग

उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक इस पर ठोस पहल नहीं हुई हैI हजारीबाग की घटना ने एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बहस तेज कर दी है। अब सबकी नजर सरकार की कार्रवाई पर टिकी है।

ये भी पढ़े: Jharkhand News: हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना, लापता 3 युवाओं के शव नदी से बरामद

Exit mobile version