रांची: CM Hemant Soren ने 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित होने वाले नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का आज निरीक्षण किया।
कल होने वाले अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समरोह कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। pic.twitter.com/yvOUbHxMYL
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 27, 2024
उन्होंने समारोह स्थल पर मंच निर्माण, साज-सज्जा, विद्युत व्यवस्था, ध्वनि, सुरक्षा इंतजामों, और अतिथियों के स्वागत-सत्कार तथा आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया।

Hemant Soren ने समारोह स्थल पर सभी व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समारोह स्थल तक आवागमन और वाहनों के पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि समारोह स्थल पर पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, सचिव श्री अमिताभ कौशल, रांची के उपायुक्त श्री वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि यह आयोजन भव्य और सुचारु रूप से संपन्न हो, और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े: Hemant Soren के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, शामिल होंगे कई बड़े नेता
-
Jharkhand Rajya Sabha Election: एक सीट पर कांग्रेस की दावेदारी, झामुमो ने दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारने के दिए संकेत -
Bihar News: 70 हजार करोड़ पहुंचेगा सैलरी का बजट -
Jharkhand BJP: बागी नेताओं को ‘शोकॉज’, झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का भी नाम -
Bangladesh News: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे ओम बिरला -
ठग Sukesh Chandrasekhar का जैकलीन को प्राइवेट जेट गिफ्ट करने का दावा -
Bihar News: सहरसा विधायक आईपी गुप्ता पहुँचे हैदराबाद, ओवैसी से करेंगे मुलाकात -
झारखंड-बंगाल में ED का बड़ा एक्शन: कोयला घोटाले में 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क -
Bangladesh की ‘भारत नीति’: तारिक रहमान ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए संतुलित संकेत -
बिहार के अस्पतालों का होगा कायाकल्प: Bill Gates की संस्था और सरकार के बीच ऐतिहासिक समझौता -
Pappu Yadav की जेल से रिहाई: सभी मामलों में मिली जमानत, समर्थकों में जश्न -
Bihar News: पटना छात्रा मौत मामला, सदन से सड़क तक संग्राम, राबड़ी देवी ने मांगा डिप्टी सीएम का इस्तीफा -
विरासत से विकास तक: ‘Seva Tirtha’ के रूप में भारत को मिला नया शासन केंद्र -
नेपाल हाउस में बड़ी बैठक, झारखंड राज्य उद्यान प्रोमोशन सोसाइटी में होगी नई नियुक्तियां, मंत्री Shilpi Neha Tirkey की अध्यक्षता में निर्णय -
Deepika Pandey Singh: झारखंड की महिलाओं का कमाल: 2.5 करोड़ पौधों से रचा इतिहास, -
Hemant Soren से मिले वैज्ञानिक सुब्रमण्यम, झारखंड में जल्द मिल सकती है स्वदेशी कैंसर उपचार की सुविधा -
AAIB का खंडन: AI-171 हादसे पर पायलट को दोष देना गलत, इटली के अखबार का दावा खारिज -
Giriraj Singh का राहुल गांधी पर तीखा हमला: ‘झूठा-लूच्चा’ बताया और खेती के ज्ञान पर दी खुली चुनौती -
Jharkhand Municipal Election : वोटिंग से पहले ही 41 वार्डों में ‘विजेता’ तय, 3 वार्डों में किसी ने नहीं भरा पर्चा -
Jharkhand News: राज्यसभा की दो सीटों के लिए बिछने लगी सियासी बिसात, कांग्रेस ने एक सीट पर ठोका दावा -
Pappu Yadav की जमानत पर फिर लगा ‘बम’ का ब्रेक: 48 घंटे में दूसरी बार धमकी, फिलहाल जेल में ही रहेंगे सांसद
