पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का निधन, 4 दिन पहले ही कोर्ट ने सुनाई थी 3 साल की सजा
रांची: झारखंड की राजनीति से सोमवार को एक दुखद खबर सामने आई। राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उन्होंने रांची स्थित पल्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जारी था। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीति में रहे सक्रिय
मन्नान मल्लिक झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने धनबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली पहली गठबंधन सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया। उन्होंने लंबे समय तक धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी संगठन को मजबूत करने का काम किया।
निधन से चार दिन पहले कोर्ट ने सुनाई थी सजा
मन्नान मल्लिक के निधन से ठीक चार दिन पहले धनबाद के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने फैसला सुनाया था। करीब 15 वर्ष पुराने इस मामले में अदालत ने मन्नान मल्लिक सहित 30 आरोपियों को दोषी करार देते हुए भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 147, 148, 353 और 435 के तहत अधिकतम तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी।
यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने सुनाया था। मामले में सभी दोषियों पर दंगा, सरकारी कार्य में बाधा डालने और आगजनी जैसे आरोप सिद्ध हुए थे।
राजनीतिक गलियारों में शोक
मन्नान मल्लिक के निधन पर कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी नेताओं ने उनके निधन को झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर के. राजू और केशव महतो कमलेश ने जताया शोक, आवास पहुंचकर दी संवेदना -
सुदेश महतो ‘प्ले फॉर नेपाल’ चैरिटी फुटबॉल मैच में होंगे विशिष्ट अतिथि, बाइचुंग भूटिया भी रहेंगे मौजूद -
झारखंड के खनिज पर पहला हक झारखंडियों का, केंद्र 1.36 लाख करोड़ का हिसाब दे: विनोद पांडेय -
आजसू को बड़ा झटका: महासचिव हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र -
योगेंद्र साव बोले- ‘गलत साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा’, अनुशासन समिति के सामने भी अपने बयान पर कायम -
अन्नपूर्णा देवी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, राकेश सिन्हा बोले- झारखंड के खनिज अधिकारों पर स्थिति स्पष्ट करे केंद्र -
गिरिडीह में SIR के बाद होगा झारखंड का पहला विधानसभा उपचुनाव, -
JSBCL के 47.83 लाख गबन मामले में पीयूष प्रताप सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, बेल खारिज -
चांडिल डैम का जलस्तर 181.02 मीटर पहुंचा, 13 गेट से छोड़ा गया 2020 क्यूमेक्स पानी -
झारखंड में सियासी हलचल तेज: हरेलाल महतो के BJP में जाने की अटकलें, गिरिडीह उपचुनाव ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी -
झारखंड पुलिसकर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बर्खास्तगी अवधि का पूरा वेतन और सेवा लाभ 8 हफ्ते में देने का आदेश -
20 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिनेश गोप की पेशी, 7 अक्टूबर को चार्ज फ्रेम -
दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन के बाद कांग्रेस ने MMDR विरोध प्रदर्शन किया स्थगित, नई तारीख का ऐलान नहीं -
गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव की आहट तेज, 19 अक्टूबर के बाद बढ़ेगी सियासी हलचल -
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का आंदोलन, 27 को प्रेस कॉन्फ्रेंस और 28 को जिला मुख्यालयों पर धरना -
मंत्री Dipika Pandey की पुत्री तृषा सिंह का निधन, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि -
तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, दीपिका पांडेय सिंह के परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस -
SIR विवाद: चुनाव आयोग में 14 बार असहमति का दावा, कांग्रेस का 25 सितंबर से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन -
मिसिर बेसरा नक्सली मामले में तीसरी गवाही पूरी, NIA कोर्ट में अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को -
दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
