डॉ राजकुमार का इस्तीफा स्वीकार, रिम्स के नए कार्यकारी निदेशक बने डॉ दीपेंद्र कुमार सिन्हा
सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
admin
रिम्स को मिला नया कार्यकारी निदेशक, डॉ दीपेंद्र कुमार सिन्हा ने संभाली जिम्मेदारी
Ranchi: रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे के बाद डॉ. दीपेंद्र कुमार सिन्हा को संस्थान का कार्यकारी निदेशक (Executive Director) नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। नई व्यवस्था लागू होने के साथ ही डॉ. दीपेंद्र कुमार सिन्हा ने कार्यकारी निदेशक का दायित्व संभाल लिया है।
डॉ. राजकुमार का इस्तीफा स्वीकार
गुरुवार को रिम्स के तत्कालीन निदेशक डॉ. राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए डॉ. दीपेंद्र कुमार सिन्हा को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है।
प्रशासनिक कार्यों की संभालेंगे जिम्मेदारी
कार्यकारी निदेशक के रूप में डॉ. दीपेंद्र कुमार सिन्हा रिम्स के प्रशासनिक और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनसे संस्थान में चल रहे विकास कार्यों और चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।