BJP काम करने वाली और कांग्रेस कमाने वाली पार्टी: Babulal Marandi

छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेतृत्व में काम करने वाली सरकार बनाएं

Ranchi: BJP प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने ने छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम के पक्ष में बहिगांव और मुरवेल में जनसभाओं को संबोधित किया।

विधानसभा चुनाव में आप केवल प्रत्याशी नहीं चुनने जा रहे बल्कि एक सरकार चुनने जा रहे: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में आप केवल प्रत्याशी नहीं चुनने जा रहे बल्कि एक सरकार चुनने जा रहे। इसलिए पूरी सावधानी के साथ ठोक बजाकर आप सरकार बनाएं।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार की गर्त में डूबा दिया। कांग्रेस पार्टी का यह पुराना इतिहास है। कांग्रेस की सरकार को जनता को सेवा से कुछ भी लेना देना नही।कांग्रेस की सरकार कमाने केलिए होती है जबकि भाजपा की सरकार काम करने केलिए बनती है।

भूपेश बघेल सरकार ने राज्य को घोटाले का राज्य बना दिया: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि जनता में जब अवसर दिया तो अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने अलग छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार किया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने कई लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने राज्य को घोटाले का राज्य बना दिया।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सोनिया गांधी,राहुल गांधी की तिजोरी भरने केलिए दिन रात भ्रष्टाचार कर रहे ।अब तो महादेव ऐप घोटाले में यह साफ हो गया कि घोटाले के तार दुबई से भी जुड़े हैं।

कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी भी जमानत पर घूम रहे: Babulal Marandi

उन्होंने कहा केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त भारत की दिशा में कार्य कर रही।देश जांच एजेंसियां भ्रष्टाचारियों को पकड़ रही। अभी तो कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी भी जमानत पर घूम रहे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गांव ,गरीब,किसान,आदिवासी , दलित, पिछड़ा सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही।

आज मोदी सरकार में 8आदिवासी समाज के मंत्री है जो एक रिकॉर्ड है: Babulal Marandi

कहा कि आदिवासी समाज को आजाद भारत में सर्वाधिक सम्मान भाजपा की सरकारों ने दिया है। अटल जी की सरकार ने अलग आदिवासी मंत्रालय बनाए,आज मोदी सरकार में 8आदिवासी समाज के मंत्री है जो एक रिकॉर्ड है। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया गया।

जनधन योजना से गरीबों को जोड़ा: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य किए।गैस सिलेंडर देकर गरीब माताओं बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई,इज्जत घर बनाकर सूर्योदय से सूर्यास्त की चिंता दूर की। आयुष्मान योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,नल जल योजना,5किलो मुफ्त अनाज योजना, जनधन योजना से गरीबों को जोड़ा।

उन्होंने जनता से छत्तीसगढ़ में भाजपा की मजबूत सरकार बनाने केलिए कमल निशान पर बटन दबाकर भाजपा उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

 

 

Exit mobile version