CM सोरेन ने महा नवमी के अवसर पर CM आवास स्थित मंदिर में सपरिवार पूरे विधि- विधान से पूजा- अर्चना और कन्या पूजन किया
admin
Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन ने शारदीय नवरात्र के महा नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन और अन्य परिजनों संग पूरे विधि- विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा- अर्चना और कुंवारी कन्या पूजन किया।
महानवमी के पावन अवसर पर समस्त राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की।
CM ने मां दुर्गा से राज्य और राज्य वासियों के समग्र विकास, कल्याण, सुख- समृद्धि और शांति की कामना की। पूजन कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री शिबू सोरेन और श्रीमती रूपी सोरेन समेत अन्य परिजन शामिल रहे।