TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

CM Hemant Soren को जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में सम्मिलित होने का आमंत्रण

CM Hemant Soren से आज उनके आवासीय कार्यालय में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति, धुर्वा, रांची के प्रधान सेवक-सेवायत श्री ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने शिष्टाचार भेंट की।

उन्होंने CM Hemant Soren को 27 जून को जगन्नाथपुर मंदिर में आयोजित होने वाले वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के सेवक-सहयोगी श्री अमरदीप कौशल और श्री हरिदास चौधरी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने मंदिर समिति के इस पारंपरिक धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने की शुभकामनाएं दीं।

cm hemant soren

गौरतलब है कि रांची का जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव राज्य की सबसे प्राचीन और भव्य धार्मिक परंपराओं में से एक है, जिसमें हर वर्ष हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: महागठबंधन की सरकार बनी तो बनेगा पूर्व सैनिक आयोग: Tejashwi Yadav का ऐलान

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button