CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र पास; ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड

CBSE Class 12 Result 2026 Out: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, जानें पास प्रतिशत

New Delhi: CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 85.20% छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं। पिछले साल की तुलना में रिजल्ट में करीब 3% की गिरावट दर्ज की गई है। बोर्ड के अनुसार इस बार 94,028 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं, जबकि 17,113 छात्रों ने 95% से ज्यादा नंबर प्राप्त किए हैं।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी: CBSE

इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।

लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 6.73% अधिक रहा।

त्रिवेंद्रम सबसे आगे, प्रयागराज सबसे पीछे: CBSE

रीजन वाइज रिजल्ट में त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने एक बार फिर बाजी मारी है।

पिछले साल भी त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे बेहतर और प्रयागराज का सबसे कमजोर रहा था।

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट: CBSE

छात्र अपना रिजल्ट इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं

SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट: CBSE

अगर इंटरनेट काम नहीं कर रहा हो या वेबसाइट स्लो हो, तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। मैसेज बॉक्स में टाइप करेंCBSE12 <रोल नंबर> और इसे 7738299899 पर भेज दें। कुछ ही सेकंड में रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा।

DigiLocker से डाउनलोड करें मार्कशीट: CBSE

छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट के जरिए डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए

  1. DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें
  2. मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें
  3. “Education” सेक्शन में जाएं
  4. CBSE चुनें
  5. “Class XII Marksheet 2026” पर क्लिक करें
  6. रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें
  7. “Get Document” पर क्लिक करें

मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।

हर विषय में 33% अंक जरूरी: CBSE

CBSE 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है।

बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा।

मेरिट लिस्ट नहीं करेगा जारी

CBSE ने स्पष्ट किया है कि इस बार भी कोई मेरिट लिस्ट या टॉपर सूची जारी नहीं की जाएगी। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि किसी छात्र को आधिकारिक तौर पर “टॉपर” घोषित न किया जाए।

ये भी पढ़े: Bihar News: बिहार पंचायत चुनाव में रिजर्वेशन लिस्ट बदल सकती है पूरा खेल

Exit mobile version