भाजपा शासित प्रदेश पेपर लीक मामले में केन्द्र बिन्दु: Rajesh Thakur

रांची: Rajesh Thakur: नीट परीक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत आज झारखंड में भी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शहीद चौक से राजभवन तक विरोध मार्च एवं प्रदर्शन आहूत की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। विरोध मार्च शहीद चौक होते हुए सुभाष चौक, कचहरी चौक होते हुए राजभवन पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया।

वैकेंशी निकलती है और भ्रष्टाचार की भेंट चढ जाती है: Rajesh Thakur

सभा का संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश के पिछले पांच सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक हुआ है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। केन्द्र की भाजपा सरकार हमारे इन युवाओं को कुशल और सक्षम बनाने की जगह उन्हें कमजोर बना रही है। करोड़ों होनहार छात्र दिनरात मेहनत कर रहे हैं। माता पिता पेट काटकर पढ़ाई करा रहे हैं ये आशा करते हैं कि वैकेंशी निकलेगी, वैकेंशी निकलती है और भ्रष्टाचार की भेंट चढ जाती है।

जब तक सिस्टम दुरूस्त नहीं होगा पेपर लीक चलता रहेगा: Rajesh Thakur

श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा की तरफ से बार-बार यह दावा किया जा रहा है कि नरेन्द्र मोदी ने रूस और युक्रेन का युद्ध रोकवा दिया लेकिन वो पेपर लीक नहीं रोकवा पा रहे हैं। मध्यप्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ इसी घोटाले को नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पूरे देश में फैला रही है। पेपर लीक का सबसे बड़ा कारण है कि बीजेपी ने पूरे सिस्टम को कैप्चर कर रखा है,इसलिए इसके तार भाजपा शासित राज्यों से जुडे हुए हैं। जब तक सिस्टम दुरूस्त नहीं होगा पेपर लीक चलता रहेगा।

हम लोग इस आंदोलन को अंजाम तक पहुंचा कर रहेंगे: Rajesh Thakur

लेकिन कांग्रेस पार्टी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। पेपर लीक मामले में देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अविलंब इस्तीफा देना चाहिए और नीट की परीक्षा रदद करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा पर चर्चा करते रहते है पर पेपर लीक पर कुछ नहीं बोलते हैं। राहुल गांधी जी ने न्याय की लडाई 11 हजार किमी पैदल चलकर पूरा किया है ,आगे लड़ाई लडते रहेंगे। उन्होंने आहवान किया है हम लोग इस आंदोलन को अंजाम तक पहुंचा कर रहेंगे।

सभा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, रामचन्द्र सिंह, डॉ प्रदीप बालमुचू ने संबोधित किया।

विरोध मार्च में प्रदीप तुलस्यान, भीम कुमार सुल्तान अहमद, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, जयशंकर पाठक, मानस सिन्हा, गजेन्द्र सिंह, अभिलाष साहू, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, राकेश किरण महतो, आभा सिन्हा, जगदीश साहु, ऋषिकेश सिंह, जवाहर महथा, विजय खान, अजय नाथ शाहदेव, संजय कुमार, संतोष सिंह, शमशेर आलम, जैश रंजन पाठक, प्रो. उदय प्रकाश, चन्द्रशेखर दास, रवि मिश्रा, अमित राय, दिनेश यादव, उमेश गुप्ता, मुन्ना पासवान.

भागीरथ पासवान, सतीश केडिया, सुखैर भगत, मुनेश्वर उरांव, जोसाई मार्डी, अमरेन्द्र सिंह, केदार पासवान, राजन सिंह राजा, इन्द्रिरा तुरी, प्रभात कुमार, शशिभूषण राय, राजू राम, बशिष्ट लाल पासवान, रोहित पांडे, अमीर हासमी, इन्द्रजीत सिंह, आरूषी वंदना, नलीनी शर्मा सहित सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल थे।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM ने कहा- अगले तीन महीने के अंदर लगभग 40 हज़ार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

Exit mobile version