गुमला प्रशासन की मनमानी पर BJP पहुंची चुनाव आयोग

Gumla: BJP News:  हैलीपैड का भाड़ा को अलग अलग जिले के अलग अलग दर पर लेने के खिलाफ भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल मे भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव , प्रदेश कार्य समिति गुरविंदर सिंह शेट्टी,न्यायिक मामले के उप प्रमुख प्रकाश झा, शामिल थे।

अभी झारखंड मे कहीं भी 53400 भाड़ा नहीं है: BJP

मामला है की अभी चुनाव मे राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार या नामांकन मे जाने हेतु प्रशासन से हैली पैड किराये पर लेते हैं, गुमला मे जब भाजपा की टीम अपने नेताओ के लिए हैली पैड भाड़ा पर लेने प्रशासन के पास गयी तो प्रशासन ने 53400 जमा करने का तुगलकी फरमान जारी किया । अभी झारखंड मे कहीं भी 53400 भाड़ा नहीं है। सब खर्च मिलाकर लगभग 10000 भाड़ा है।

जबरदस्ती प्रशासन द्वारा भाजपा से 92000 जमा कराया था: BJP

गुमला प्रशासन की मनमानी को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लेकर तत्काल सभी उपायुक्त को पत्र लिख कर सभी हेली पैड का दर सूची चुनाव आयोग द्वारा मंगाया गया है। सुधीर श्रीवास्तव ने कहा की जिस प्रकार आज हर मोड़ पर प्रशासन अपना रंग दिखा रहा है उससे ये लग रहा है की स्थानीय प्रशासन अब चुनाव आयोग का नियम कानून को नहीं मानने का मूड बना चुके है। बिना चुनाव आयोग के निर्देश पर हाल ही मे पलामू मे शिवाजी मैदान के लिए जबरदस्ती प्रशासन द्वारा भाजपा से 92000 जमा कराया था।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: आदिवासी का विकास सिर्फ भाजपा कर सकती है: Babulal Marandi

Exit mobile version