रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव Vinod Pandey ने भाजपा के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि भाजपा अपनी खोती राजनीतिक जमीन बचाने के लिए झूठ और भ्रामक आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की असफल कोशिश कर रही है।
प्रेस बयान :
————–
झामुमो के जल जंगल जमीन के संघर्ष की ताकत से बिखरी भाजपा झूठ और भ्रामक आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की असफल कोशिश कर रही – सारंडा संरक्षण के लिए हेमंत सरकार प्रतिबद्ध :▪️भाजपा झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। सारंडा जंगल को लेकर… pic.twitter.com/M9XfHl6J4W
— Vinod Kumar Pandey (@VinodPandeyJMM) September 30, 2025
उन्होंने जोर देकर कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ‘जल, जंगल और जमीन’ के संघर्ष के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सारंडा संरक्षण पर सरकार की तत्परता: Vinod Pandey
विनोद पांडेय ने स्पष्ट किया कि सारंडा जंगल को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए हेमंत सरकार ने मंत्री समूह का गठन कर दिया है, जिसने आज से ही सारंडा में सामाजिक-आर्थिक अध्ययन कार्य शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य जंगल को जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र की दृष्टि से सुरक्षित और संरक्षित करना है।
भाजपा ने कॉरपोरेट घरानों और खनन कंपनियों को संरक्षण देकर जंगल-जमीन को लूटा: Vinod Pandey
झामुमो नेता ने भाजपा की पिछली सरकारों पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि झारखंड में अवैध खनन की जड़ें उन्हीं के कार्यकाल में पड़ी थीं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की पिछली सरकारों ने कॉरपोरेट घरानों और खनन कंपनियों को संरक्षण देकर जंगल-जमीन को लूटा। पांडेय ने कहा कि भाजपा के संरक्षण में खनन माफिया सबसे अधिक फले-फूले और पर्यावरण की सबसे ज्यादा क्षति उसी दौरान हुई।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने अपने कार्यकाल में खनन गतिविधियों पर कड़ा नियंत्रण किया है और पर्यावरणीय मानकों को सख्ती से लागू करने के लिए नियम बनाए हैं।
झामुमो की ताकत और भाजपा की बेचैनी
विनोद पांडेय ने दावा किया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व को दूसरी बार दो-तिहाई बहुमत का आशीर्वाद जनता ने उनकी नीति और नियत के कारण दिया है। उन्होंने कहा कि झामुमो की लड़ाई ही ‘जल, जंगल और जमीन’ से जुड़ी है, और इस ताकत के आगे भाजपा का झूठा दाव टिक नहीं सकता।
उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग दशकों तक जल, जंगल और जमीन को कॉरपोरेट के हवाले करते रहे, आज वे ही मगरमच्छ के आँसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार आने वाली पीढ़ियों के लिए सारंडा की हरियाली को सुनिश्चित करेगी।
यह भी पढ़े: Tamil Naidu Rally में भगदड़ से 36 की मौत, पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख
-
ठग Sukesh Chandrasekhar का जैकलीन को प्राइवेट जेट गिफ्ट करने का दावा -
Bihar News: सहरसा विधायक आईपी गुप्ता पहुँचे हैदराबाद, ओवैसी से करेंगे मुलाकात -
झारखंड-बंगाल में ED का बड़ा एक्शन: कोयला घोटाले में 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क -
Bangladesh की ‘भारत नीति’: तारिक रहमान ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए संतुलित संकेत -
बिहार के अस्पतालों का होगा कायाकल्प: Bill Gates की संस्था और सरकार के बीच ऐतिहासिक समझौता -
Pappu Yadav की जेल से रिहाई: सभी मामलों में मिली जमानत, समर्थकों में जश्न -
Bihar News: पटना छात्रा मौत मामला, सदन से सड़क तक संग्राम, राबड़ी देवी ने मांगा डिप्टी सीएम का इस्तीफा -
विरासत से विकास तक: ‘Seva Tirtha’ के रूप में भारत को मिला नया शासन केंद्र -
नेपाल हाउस में बड़ी बैठक, झारखंड राज्य उद्यान प्रोमोशन सोसाइटी में होगी नई नियुक्तियां, मंत्री Shilpi Neha Tirkey की अध्यक्षता में निर्णय -
Deepika Pandey Singh: झारखंड की महिलाओं का कमाल: 2.5 करोड़ पौधों से रचा इतिहास, -
Hemant Soren से मिले वैज्ञानिक सुब्रमण्यम, झारखंड में जल्द मिल सकती है स्वदेशी कैंसर उपचार की सुविधा -
AAIB का खंडन: AI-171 हादसे पर पायलट को दोष देना गलत, इटली के अखबार का दावा खारिज -
Giriraj Singh का राहुल गांधी पर तीखा हमला: ‘झूठा-लूच्चा’ बताया और खेती के ज्ञान पर दी खुली चुनौती -
Jharkhand Municipal Election : वोटिंग से पहले ही 41 वार्डों में ‘विजेता’ तय, 3 वार्डों में किसी ने नहीं भरा पर्चा -
Jharkhand News: राज्यसभा की दो सीटों के लिए बिछने लगी सियासी बिसात, कांग्रेस ने एक सीट पर ठोका दावा -
Pappu Yadav की जमानत पर फिर लगा ‘बम’ का ब्रेक: 48 घंटे में दूसरी बार धमकी, फिलहाल जेल में ही रहेंगे सांसद -
Bihar Politics News: RJD ने नीतीश को कहा ‘जिंदा लाश’, JDU का पलटवार- “काश तुम्हारा बाप भी ऐसा होता” -
Jharkhand News: झारखंड विधानसभा होगी डिजिटल: कल NeVA सेवा केंद्र का उद्घाटन करेंगे सीएम हेमंत सोरेन -
India-China Relations: चीन के खनिज एकाधिकार को भारत की चुनौती, चार देशों के साथ रणनीतिक ‘चक्रव्यूह’ तैयार -
Pakistan US Relations: “टॉयलेट पेपर की तरह हुआ हमारा इस्तेमाल”, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का अमेरिका पर बड़ा प्रहार
