प्रदेश BJP ने पार्टी नेत्री श्रीमती आशा लकड़ा की माता के निधन पर जताया शोक
admin
Ranchi: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने BJP की राष्ट्रीय मंत्री एवम रांची की निवर्तमान महापौर श्रीमती आशा लकड़ा की माता के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
रिम्स राँची में काफी दिनों से इलाजरत भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री बहन आशा लकड़ा जी के माँ के निधन की सूचना हृदयविदारक व दुःखद है.
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें.
श्रीमती डॉ Asha Lakra जी की माता जी का आज रिम्स में निधन हो गया
BJP News- जीवन में माता का स्थान कोई नहीं ले सकता: Deepak Prakash
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि जीवन में माता का स्थान कोई नहीं ले सकता।
श्री प्रकाश ने दिवंगत आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शान्ति तथा सभी परिजनों को धैर्य और साहस प्रदान करें।
BJP News- चंद दिनों के भीतर माता पिता को खोना यह दुखों का पहाड़ टूटने जैसा है: Babulal Marandi
नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि चंद दिनों के भीतर माता पिता को खोना यह दुखों का पहाड़ टूटने जैसा है। उन्होंने ईश्वर से माता जी की आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय,सहित अन्य ने भी दिवंगत आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की।