स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो पढ़ाई में भी मन लगेगा: CP Radhakrishnan

आप लक्ष्य निर्धारित करें, उस पथ पर आगे बढ़े: CP Radhakrishnan

Giridih: इसके उपरांत राज्यपाल CP Radhakrishnan कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, पीरटांड़, गिरीडीह पहुँचे। वहाँ उन्होंने व्यायामशाला का अवलोकन करते हुए बालिकाओं से व्यायाम की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

मन लगाकर पढ़ें: CP Radhakrishnan

उन्होंने बालिकाओं से पूछा कि क्या नियमित रूप से वे व्यायाम करती हैं? वे पुस्तकालय पहुँचे। उन्होंने बालिकाओं से वहाँ उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए पूछा कि आज क्या खाई? वे क्लासरूम पहुंचे। उन्होंने स्मार्ट क्लास की भी जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि क्या वे स्कूल में मौजूद सुविधा से खुश है? उन्होंने छात्राओं को परिश्रम करने के लिए कहा ताकि आगे डॉक्टर, इंजीनियर, ऑफिसर आदि बन सके। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि मन लगाकर पढ़ें।

उन्होंने बालिकाओं को व्यायाम के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो पढ़ाई में भी मन लगेगा। राज्यपाल महोदय कम्प्यूटर लैब पहुँचे। उन्होंने कहा कि बच्चे बहिचक संवाद कर सके, इसके लिए टीचर को विशेष ध्यान देना होगा।

आप लक्ष्य निर्धारित करें, उस पथ पर आगे बढ़े: CP Radhakrishnan

राज्यपाल महोदय ने इसके उपरांत बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रसन्नता है कि यहाँ बेहतर शैक्षणिक वातावरण में अध्धयन कर रहे हैं और उपलब्ध सुविधा से खुश हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ के जिम को देखा। आप लोग प्रत्येक दिन आधा घंटा व्यायाम करें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके अध्य्यन काल में इतनी अच्छी सुविधा नहीं थी, कॉलेज के समय में कंप्यूटर नहीं देखा था। आपको इस आधारभूत संरचना का बेहतर उपयोग करना होगा। आप लक्ष्य निर्धारित करें, उस पथ पर आगे बढ़े।

यहाँ चिकित्सकों द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच होती होगी: CP Radhakrishnan

सभी मिलकर सार्थक प्रयास करेंगे तो अवश्य लक्ष्य हासिल करेंगे। उक्त अवसर पर बालिकाओं ने राज्यपाल महोदय से प्रश्न भी पूछे। कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, पीरटांड़ में कौशल विकास के प्रश्न पर कहा कि इतनी कम उम्र में आगे की सोच रहे हैं, ये शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आई.आई.एम., राँची द्वारा एक कौशल विकास पर कार्यक्रम हुआ था, वे इस दिशा में आईआईएम, राँची से बात करेंगे। उन्होंने आशा प्रकट करते हुए कहा कि यहाँ चिकित्सकों द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच होती होगी।

कोई गंभीर समस्या होने पर टीचर के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/ टॉल फ्री नम्बर फोन कर एम्बुलेंस बुला सकते हैं

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: बिहार, झारखंड ₹843-करोड़ के पेंशन मुद्दे को निपटाने पर सहमत, बैंक से विवरण मांगा

 

Exit mobile version