नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की बात पर क्या बोले Tejashwi Yadav
admin
Representational Image
पटना. Tejashwi Yadav News: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने Nitish Kumar को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सहमति जताते हुए कहा कि उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। हालांकि, तेजस्वी ने यह बात मुस्कुराते हुए कही और साथ ही नीतीश कुमार पर तंज भी कस दिया।
तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के रूप में मुख्यमंत्री को दो बार पत्र लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री न तो सदन में बोलते हैं, न बाहर और न ही मीडिया में। यह लोकतंत्र है और मुख्यमंत्री को नेता प्रतिपक्ष के पत्र का जवाब देना चाहिए।
Tejashwi Yadav News: बिहार में सरकार कौन चला रहा है?
तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि बिहार में मुख्यमंत्री हैं भी या नहीं। उनका कहना था कि चार लोग सरकार चला रहे हैं—दो बिहार में और दो केंद्र में। उन्होंने कहा कि राज्य के छात्र परेशान हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को समझना चाहिए कि लोकतंत्र में संवाद जरूरी है।
Tejashwi Yadav News: सीएम की भूमिका पर सवाल
तेजस्वी ने गांधीजी, सीतामाई और महिलाओं के अपमान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिहार में इन सब पर चर्चा होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह साफ होना चाहिए कि राज्य में मुख्यमंत्री और सरकार की भूमिका है भी या नहीं।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
तेजस्वी यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. सिंह को ईमानदार और स्वच्छ छवि का नेता बताते हुए कहा कि उनके निधन से देश ने एक बड़ा नेता खो दिया है। तेजस्वी ने उनके कार्यकाल में लागू योजनाओं, जैसे मनरेगा और आरटीई, की सराहना की और बताया कि लालू प्रसाद ने उन्हीं के कार्यकाल में रेलवे को मुनाफा दिया था।