Tej Pratap Yadav को सपने में मिला पीएम मोदी से ऑफर, बोले- “हम सपने में भी विचार नहीं बेचते”

नई पार्टी की अटकलों के बीच तेज प्रताप का वायरल पोस्टर, बीजेपी में शामिल होने के प्रस्ताव को सपने में ठुकराया

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित विधायक Tej Pratap Yadav एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह बना है उनका एक सपना, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकरा दिया।

इस ख्वाब की कहानी तेज प्रताप ने खुद सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक पोस्टर के ज़रिए साझा की है।

तेज प्रताप यादव, जो पिछले कुछ समय से राजनीतिक और पारिवारिक मोर्चे पर अलग-थलग पड़ चुके हैं, अब सोशल मीडिया के ज़रिए अपना संदेश दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्टर साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा:
“सत्ता के लिए सपने बेचने वाले बहुत हैं, हम वो हैं जो सपने में भी विचार नहीं बेचते।”

इस पोस्टर में दिखाया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर देते हैं, लेकिन तेज प्रताप जवाब देते हैं कि उनकी अपनी पार्टी है और अगर पीएम चाहें तो उनकी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Tej Pratap Yadav : नई पार्टी या निर्दलीय?

तेज प्रताप के इस पोस्ट को सियासी गलियारों में नई पार्टी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। वर्तमान में वह राजद से निष्कासित हैं और पार्टी से उनका टिकट मिलना तय नहीं है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर RJD टिकट नहीं देगी, तो वह 2025 का विधानसभा चुनाव महुआ से निर्दलीय लड़ेंगे

Tej Pratap Yadav News: पारिवारिक दूरी और अनुष्का यादव से संबंधों की चर्चा

तेज प्रताप पिछले कई महीनों से परिवार से भी दूरी बनाए हुए हैं। हाल ही में उनके 12 साल पुराने रिश्ते की बात सामने आई, जिसमें उन्होंने खुद कहा कि वह अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस खुलासे के बाद उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी और सोशल मीडिया के ज़रिए लगातार खुद को एक्टिव बनाए हुए हैं।

Tej Pratap Yadav  News: राजद और महागठबंधन में हलचल

तेज प्रताप के बयानों और पोस्ट से साफ है कि वह अब अपनी राजनीतिक राह खुद तय करने के मूड में हैं। कभी सपा से टिकट लेने की चर्चा होती है, तो कभी नई पार्टी की बात उठती है। इस सबके बीच उनका बीजेपी के प्रस्ताव को सपने में ठुकराने वाला पोस्ट एक सशक्त राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी पर सियासी हलचल, क्या Nishant Kumar बनेंगे जेडीयू की नई उम्मीद?

Exit mobile version