Raghubar Das को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया

यह नियुक्ति रघुबर दास के पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी

Ranchi: भारत के राष्ट्रपति ने Raghubar Das को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया। बुधवार को राष्ट्रपति भवन से एक प्रेस विज्ञप्ति में नियुक्ति की पुष्टि की गई।

यह नियुक्ति Raghubar Das के पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास निवर्तमान राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल की जगह लेंगे। रघुबर दास के अलावा बीजेपी नेता इंद्रसेन रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Raghubar Das: झारखंड में पांच बार विधायक चुने गये

रघुबर दास फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. वह 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। वह झारखंड में पांच बार विधायक चुने गये।

निवर्तमान राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल का कार्यकाल इस साल 29 मई को समाप्त हो गया। बाद में उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया. गणेशी लाल ने 29 मई, 2018 को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

 

Exit mobile version