हेमंत सरकार के तुष्टिकरण नीति के कारण गोकशी करने वालों का बढ़ा मनोबल: Pradeep Sinha
भाजपा ने गोहत्या पर पूर्ण रोक लगाने का किया माँग
admin
Representational Image
Ranchi: झारखंड में बढ़ते गौ हत्या व गौ मांस के व्यापार पर BJP के प्रदेश प्रवक्ता Pradeep Sinha ने हेमंत सरकार को ज़िम्मेवार ठहराते हुए कहा कि प्रदेश में गोकशी और गो मांस के अवैध व्यापार के साथ साथ अवैध व्यापार करने वालों का भी मन बढ़ गया है।
पुलिसिया तंत्र को भी ठेंगा दिखलाते हुए अवैध रूप से व्यापार कर रहे हैं: Pradeep Sinha
हेमंत सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण अवैध व्यापार करने वाले क़ानून अपने हाथ में लेकर कार्य कर रहे हैं। यहाँ तक कि पुलिसिया तंत्र को भी ठेंगा दिखलाते हुए अवैध रूप से व्यापार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ताजा मामला जामताडा को ही देख लिया जाये तो स्पष्ट है कि गोकशी का विरोध करने पर युवक को ही उल्टे पिट दिया गया। हेमंत सरकार में इसी तरह से प्रदेश के ज़िलों में घटनाएँ घट रही है। गो हत्या व गो मांस का अवैध व्यापार करने वालों का विरोध करने पर वे हमला बोल रहे हैं। इन मामलों में सीधे हेमंत सरकार की नीति दिखायी देती है।
सरकार और उनके विधायक बहुसंख्यक समाज के आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं: Pradeep Sinha
विधायक इरफ़ान अंसारी ने जिस प्रकार से माथे पर लगे तिलक को हटाया वह उसी का प्रतीक है। श्री सिन्हा ने कहा कि आदिवासी सरकार का दंभ भरने वाली हेमंत सरकार ने तुपुदाना ओपी प्रभारी एसआई संध्या तोपनो की हत्या के आरोपियों को सजा नहीं दिला पायी है। आदिवासी संध्या तोपनो को अवैध गो मांस की व्यापार करने वालों द्वारा गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई थी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध व्यापार करने वालों को खुली छूट मिली है। थानों में इंट्री देकर अवैध गोकशी के लिये ले जाने वाली गाड़ियों को पास करायी जाती है। उन्होंने कहा हेमंत सरकार गो मांस का अवैध व्यापार और गो हत्या पर अविलंब रोक लगाए।