HeadlinesJharkhandStatesTrending

Jharkhand News: झारखंड में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, पंपों पर दूसरे दिन भी लगी लंबी कतारें

बढ़े दाम और कम सप्लाई से झारखंड में हाहाकार, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़

Jharkhand News: झारखंड में पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुक्रवार को भी जारी रही। राजधानी Ranchi समेत राज्य के कई जिलों में पेट्रोल पंप खुलने से पहले ही वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं। इस बीच आज से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी भी लागू हो गई है। कई पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है। कहीं बाइक में 100 रुपए तो कार में 500 रुपए तक का ही पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

रांची में कई पेट्रोल पंप ड्राई: Jharkhand News

रांची में पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शहर के 56 पेट्रोल पंपों में से 12 पंप गुरुवार को ड्राई हो गए थे। तेल कंपनियां मांग की तुलना में करीब 30% कम सप्लाई कर रही हैं। शुक्रवार को रांची में पेट्रोल 102.70 रुपए और डीजल 96.50 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। जहां ईंधन उपलब्ध है, वहां सुबह से ही गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी रहीं।

धनबाद में देर रात से लगी लाइन: Jharkhand News

Dhanbad में भी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। लोग देर रात से ही लाइन में लगकर पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे। यहां पेट्रोल की कीमत 102.72 रुपए और डीजल 95.84 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदने की अपील की है।

जमशेदपुर में तीसरे दिन भी हाहाकार: Jharkhand News

Jamshedpur में लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा रहा। कई पेट्रोल पंप बंद रहे, जबकि खुले पंपों पर सुबह 4 बजे से ही लोग लाइन में लग गए। यहां पेट्रोल की कीमत 100.76 रुपए और डीजल 95.68 रुपए प्रति लीटर हो गई है। कई पंपों पर सिर्फ कैश लेकर ईंधन दिया जा रहा है।

चाईबासा में 100 रुपए तक सीमित पेट्रोल: Jharkhand News

Chaibasa में दोपहिया वाहनों को सिर्फ 100 रुपए और चारपहिया वाहनों को 500 रुपए तक का पेट्रोल दिया जा रहा है। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में भीड़ कुछ कम दिखाई दी।

गिरिडीह में पंप बंद होने की नौबत: Jharkhand News

Giridih में कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की स्थिति बन गई है। शहर के एक प्रमुख पेट्रोल पंप पर “पेट्रोल के लिए क्षमा करें” का नोटिस लगाकर पंप बंद कर दिया गया। कार चालकों को 500 से 1000 रुपए तक और बाइक चालकों को 200-300 रुपए तक का ही तेल दिया जा रहा है।

देवघर और लातेहार में भी सीमित आपूर्ति

Deoghar और Latehar में भी स्थिति सामान्य नहीं है। यहां भी सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। देवघर में पेट्रोल 100.87 रुपए और डीजल 95.61 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं लातेहार में बाइक चालकों को 100 रुपए और कार चालकों को 500 रुपए तक का तेल दिया जा रहा है।

प्रशासन और डीलरों की अपील

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि ऊपर से सीमित मात्रा में सप्लाई मिल रही है, जिसके कारण राशनिंग करनी पड़ रही है। प्रशासन और डीलर एसोसिएशन ने लोगों से घबराहट में अतिरिक्त ईंधन जमा न करने की अपील की है।

ये भी पढ़े: Jharkhand News: झारखंड में 7 लाख अनियमित मकानों को राहत, नियमितीकरण पोर्टल लॉन्च

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button