Uncategorized

पूर्व मंत्री Alamgir Alam जेल से रिहा, पत्नी निशात आलम बनीं बेलर

Ranchi: Alamgir Alam आज जेल से रिहा हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रांची स्थित PMLA विशेष अदालत ने उनकी रिहाई का आदेश जारी किया था। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें होटवार जेल से रिहा कर दिया गया।

पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार: Alamgir Alam

अदालत ने जमानत की शर्त रखते हुए कहा था कि आलमगीर आलम का बेलर कोई करीबी रिश्तेदार होना चाहिए। इसके बाद उनकी पत्नी और विधायक Nishat Alam ने बेलर के रूप में बेल बॉन्ड दाखिल किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

कोर्ट ने जारी किया था रिलीज ऑर्डर: Alamgir Alam

बेल बॉन्ड स्वीकार होने के बाद PMLA कोर्ट ने रिलीज ऑर्डर जारी किया था। आदेश होटवार जेल पहुंचने के बाद रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई।

करीब दो साल बाद जेल से बाहर आए आलमगीर आलम: Alamgir Alam

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पिछले करीब दो वर्षों से जेल में बंद थे। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब वे जेल से बाहर आ चुके हैं। आलमगीर आलम की रिहाई के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button