Jharkhand News: झारखंड में पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुक्रवार को भी जारी रही। राजधानी Ranchi समेत राज्य के कई जिलों में पेट्रोल पंप खुलने से पहले ही वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं। इस बीच आज से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी भी लागू हो गई है। कई पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है। कहीं बाइक में 100 रुपए तो कार में 500 रुपए तक का ही पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
रांची में कई पेट्रोल पंप ड्राई: Jharkhand News
रांची में पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शहर के 56 पेट्रोल पंपों में से 12 पंप गुरुवार को ड्राई हो गए थे। तेल कंपनियां मांग की तुलना में करीब 30% कम सप्लाई कर रही हैं। शुक्रवार को रांची में पेट्रोल 102.70 रुपए और डीजल 96.50 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। जहां ईंधन उपलब्ध है, वहां सुबह से ही गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
धनबाद में देर रात से लगी लाइन: Jharkhand News
Dhanbad में भी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। लोग देर रात से ही लाइन में लगकर पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे। यहां पेट्रोल की कीमत 102.72 रुपए और डीजल 95.84 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदने की अपील की है।
जमशेदपुर में तीसरे दिन भी हाहाकार: Jharkhand News
Jamshedpur में लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा रहा। कई पेट्रोल पंप बंद रहे, जबकि खुले पंपों पर सुबह 4 बजे से ही लोग लाइन में लग गए। यहां पेट्रोल की कीमत 100.76 रुपए और डीजल 95.68 रुपए प्रति लीटर हो गई है। कई पंपों पर सिर्फ कैश लेकर ईंधन दिया जा रहा है।
चाईबासा में 100 रुपए तक सीमित पेट्रोल: Jharkhand News
Chaibasa में दोपहिया वाहनों को सिर्फ 100 रुपए और चारपहिया वाहनों को 500 रुपए तक का पेट्रोल दिया जा रहा है। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में भीड़ कुछ कम दिखाई दी।
गिरिडीह में पंप बंद होने की नौबत: Jharkhand News
Giridih में कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की स्थिति बन गई है। शहर के एक प्रमुख पेट्रोल पंप पर “पेट्रोल के लिए क्षमा करें” का नोटिस लगाकर पंप बंद कर दिया गया। कार चालकों को 500 से 1000 रुपए तक और बाइक चालकों को 200-300 रुपए तक का ही तेल दिया जा रहा है।
देवघर और लातेहार में भी सीमित आपूर्ति
Deoghar और Latehar में भी स्थिति सामान्य नहीं है। यहां भी सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। देवघर में पेट्रोल 100.87 रुपए और डीजल 95.61 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं लातेहार में बाइक चालकों को 100 रुपए और कार चालकों को 500 रुपए तक का तेल दिया जा रहा है।
प्रशासन और डीलरों की अपील
पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि ऊपर से सीमित मात्रा में सप्लाई मिल रही है, जिसके कारण राशनिंग करनी पड़ रही है। प्रशासन और डीलर एसोसिएशन ने लोगों से घबराहट में अतिरिक्त ईंधन जमा न करने की अपील की है।
ये भी पढ़े: Jharkhand News: झारखंड में 7 लाख अनियमित मकानों को राहत, नियमितीकरण पोर्टल लॉन्च
-
CM हेमंत सोरेन की राहुल गांधी को चिट्ठी, राज्यों के अधिकारों की रक्षा में मांगा समर्थन -
बाबूलाल मरांडी का बड़ा सवाल: भ्रष्टाचार में IAS जेल गए, अब तक कोई IPS अधिकारी क्यों नहीं? -
छात्र आंदोलन पर आदित्य साहू का राहुल गांधी पर हमला, बोले- दिल्ली से ट्वीट नहीं, झारखंड आकर छात्रों से करें वार्ता -
JMBL Cess पर दीपिका पांडेय सिंह का केंद्र पर हमला, बोलीं- MMDR संशोधन विधेयक झारखंड के लिए आर्थिक चोट -
खनिज कानून पर JMM का बड़ा ऐलान, कहा- केंद्र ने हक छीना तो झारखंड करेगा ऐसा आंदोलन, जिसे पूरा देश देखेगा -
खनिज कानून संशोधन पर प्रदीप यादव का हमला, बोले- राज्य के अधिकारों पर सीधा हमला, कानून वापस ले केंद्र -
CM आवास घेराव की खबरों पर रिफॉर्म मंच ने लगाया विराम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताएगा आंदोलन का अगला कदम -
15 अगस्त पर मोरहाबादी में निजी ड्रोन पर रोक, रांची DC की ब्रीफिंग; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी -
झारखंड में साइबर ठगी से बचेंगे लाखों लाभुक, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की खास गाइडलाइन -
CAG Report पर बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- ‘सरकार पैसा खर्च करने में भी फेल’ -
छात्र आंदोलन को लेकर रांची में अलर्ट, CM आवास के चारों ओर बैरिकेडिंग, 100+ जवान तैनात -
महिला-बाल विकास विभाग खर्च में टॉप, ₹20,238 करोड़ के बजट में ₹6,965 करोड़ खर्च -
निजी कार्यक्रम के लिए बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दांत के इलाज के बाद रांची लौटे -
JPSC-JSSC विवाद: आदित्य साहू का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्रों की मांग पूरी कराएं या हेमंत सरकार से नाता तोड़ें -
JPSC-JSSC विवाद: इरफान अंसारी बोले- छात्रों की 95% मांगें मानने को तैयार सरकार, दीपिका पांडेय सिंह का BJP पर हमला -
JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी -
JPSC आंदोलन: छात्रों को हिरासत में लेने की अफवाह पर पुलिस का स्पष्टीकरण, बोले- रील बनाने पहुंचे थे इन्फ्लुएंसर्स -
JPSC परीक्षा विवाद: देर रात जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे DC-SSP, आंदोलनकारी छात्रों से की बातचीत -
JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- परीक्षा अनियमितताओं की CBI जांच जरूरी -
JPSC-JSSC आंदोलन पर आदित्य साहू का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों पर पुलिस कार्रवाई झारखंड के इतिहास का काला दिन
