Jharkhand News: झारखंड के मछुआरों को बड़ी राहत, अब मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त बीमा कवर
बिना प्रीमियम 5 लाख का बीमा, झारखंड सरकार की मछुआरों को सौगात
admin
Jharkhand News
Jharkhand News: झारखंड सरकार ने राज्य के मछुआरों और मत्स्य पालकों के लिए बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है। अब प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सक्रिय मछुआरों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का निःशुल्क लाभ मिलेगा। मत्स्य निदेशालय ने इस योजना को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार का उद्देश्य मछुआरों के आर्थिक उत्थान के साथ-साथ उनकी सामाजिक और जीवन सुरक्षा को मजबूत करना है।
किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ: Jharkhand News
इस योजना का लाभ 18 से 70 वर्ष आयु वर्ग के उन लोगों को मिलेगा जो:
किसी निबंधित मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्य हों
जिला, प्रमंडल या राज्य स्तर पर मत्स्य विभाग से जुड़े हों
मत्स्य कृषक, विक्रेता, बीज उत्पादक, मत्स्य श्रमिक या केज मत्स्य मित्र के रूप में कार्यरत हों
बिना प्रीमियम मिलेगा बीमा कवर: Jharkhand News
योजना की सबसे खास बात यह है कि लाभार्थियों को किसी तरह का प्रीमियम नहीं देना होगा। योजना के तहत
मृत्यु या पूर्ण अपंगता की स्थिति में 5 लाख रुपये तक की सहायता राशि मिलेगी
आंशिक अपंगता पर 2.50 लाख रुपये दिए जाएंगे
अस्पताल में भर्ती होने पर 25 हजार रुपये तक की सहायता मिलेगी
आवेदन प्रक्रिया आसान
सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को सरल रखा है। इच्छुक मछुआरों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर अपने जिले के जिला मत्स्य कार्यालय में जमा करना होगा। फॉर्म के साथ आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, पैन नंबर और उत्तराधिकारी की जानकारी देना अनिवार्य होगा। मत्स्य निदेशालय ने सभी पात्र मछुआरों से जल्द आवेदन करने की अपील की है, ताकि किसी भी दुर्घटना या अनहोनी की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।