Jharkhand Police Result: 394 सिपाहियों का अंतिम परिणाम घोषित, 386 प्रशिक्षु सफल

झारखंड पुलिस के 394 सिपाहियों का फाइनल रिजल्ट जारी, 386 हुए पास; देखें सफल और असफल अभ्यर्थियों की जानकारी

झारखंड पुलिस के 394 सिपाहियों की अंतिम रिजल्ट जारी, 386 प्रशिक्षु हुए सफल

Ranchi: झारखंड पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय एवं जेएपीटीसी (JAPTC), पदमा, हजारीबाग ने विशेष इंडिया रिजर्व बटालियन (SIRB-1 एवं SIRB-2) के प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जारी परिणाम के अनुसार कुल 394 प्रशिक्षुओं में से 386 सफल घोषित किए गए हैं, जबकि 8 प्रशिक्षु अनुत्तीर्ण रहे।

13 से 20 अप्रैल तक हुई थी परीक्षा

आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा 13 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में इंटरनल एवं एक्सटर्नल दोनों विषयों का मूल्यांकन किया गया।

प्राप्त अंकों और मूल्यांकन के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया गया, जिसमें अधिकांश प्रशिक्षु सफल रहे।

फायरिंग परीक्षा में 6 प्रशिक्षु अनुत्तीर्ण

जारी परिणाम के अनुसार, अनुत्तीर्ण घोषित किए गए आठ प्रशिक्षुओं में से छह अभ्यर्थी फायरिंग परीक्षा में असफल रहे। उनके नाम इस प्रकार हैं—

अनुपस्थिति के कारण दो प्रशिक्षु हुए असफल

दो प्रशिक्षु अंतिम परीक्षा में शामिल नहीं हुए, जिसके कारण उन्हें अनुत्तीर्ण घोषित किया गया। उनके नाम हैं—

आधिकारिक सूची जारी

झारखंड पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय ने सफल और असफल प्रशिक्षुओं की विस्तृत सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। संबंधित प्रशिक्षु निर्धारित माध्यम से अपना परिणाम और अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version