Durand Cup 2026: रांची समेत 5 शहरों में फुटबॉल का महाकुंभ, जानिए पूरा शेड्यूल

डूरंड कप 2026 का आगाज: 24 टीमें, 5 शहर और 30 दिन का फुटबॉल महासंग्राम, रांची में भी होंगे बड़े मुकाबले

डूरंड कप 2026 का आगाज: 24 टीमें, 5 शहर और 30 दिनों तक चलेगा फुटबॉल का महासंग्राम

Ranchi: एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण का आगाज हो चुका है। 25 जुलाई से 23 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में 24 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। इस बार प्रतियोगिता का आयोजन कोलकाता, रांची, इंफाल, शिलांग और गुवाहाटी सहित पांच शहरों के छह प्रमुख स्टेडियमों में किया जा रहा है।

टूर्नामेंट में इंडियन सुपर लीग (ISL), आई-लीग, आई-लीग 2, भारतीय सशस्त्र बलों की टीमों के अलावा श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी भी हिस्सा ले रही है। सभी 24 टीमों को छह ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप की विजेता टीम और दो सर्वश्रेष्ठ उपविजेता टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

कोलकाता डर्बी से हुई शानदार शुरुआत

135वें डूरंड कप का उद्घाटन मुकाबला 25 जुलाई को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में मोहन बागान एसजी और ईस्ट बंगाल एफसी के बीच बहुचर्चित कोलकाता डर्बी से हुआ।

रांची में होंगे ये प्रमुख मुकाबले

रांची के फुटबॉल प्रेमियों को इस बार कई बड़े मुकाबले देखने का मौका मिलेगा। मोराबादी स्थित स्टेडियम में निर्धारित प्रमुख मैच इस प्रकार हैं—

13 अगस्त तक चलेगा ग्रुप चरण

ग्रुप स्टेज के मुकाबले 13 अगस्त तक कोलकाता, रांची, इंफाल, शिलांग और गुवाहाटी में खेले जाएंगे। इस दौरान मोहन बागान एसजी, ईस्ट बंगाल एफसी, मोहम्मडन एससी, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी, जमशेदपुर एफसी, शिलांग लाजोंग एफसी, नेरोका एफसी, इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी सहित कई टीमें मैदान में उतरेंगी।

16 अगस्त से शुरू होगा नॉकआउट चरण

ग्रुप चरण समाप्त होने के बाद 16 अगस्त से क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद 19 और 20 अगस्त को सेमीफाइनल होंगे।

23 अगस्त को होगा फाइनल

डूरंड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 23 अगस्त को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में खेला जाएगा। मौजूदा चैंपियन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी।

इस बार की प्रतियोगिता झारखंड के लिए भी खास है, क्योंकि रांची पहली बार डूरंड कप की मेजबानी कर रहा है। इससे राज्य में फुटबॉल को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Exit mobile version