CM Hemant Soren से झारखंड जनाधिकार महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Ranchi: CM Hemant Soren से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड जनाधिकार महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने झारखंड जनाधिकार महासभा एवं विभिन्न संगठनों के कुछ महत्वपूर्ण मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर CM Hemant Soren ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर राज्य सरकार द्वारा गंभीरतापूर्वक यथोचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: सरकार रोजगार के प्रति गंभीर नहीं, युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित: Sudesh Mahto

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में राजनीतिक कार्यकर्ता एवं चुनावी विश्लेषक योगेंद्र यादव, झारखंड जनाधिकार महासभा के धर्म वाल्मीकि, फादर टॉम कावला, ज्यां द्रेज, सिराज दत्ता, एलिना होरो, मंथन, दिनेश मुर्मू, आलोका, नितिन मुंडा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: अब 18 वर्ष से ही “JMMSY” का मिलेगा लाभ: CM

 

 

 

Exit mobile version