IND vs SA 1st ODI: रांची में आज भिड़ेंगे भारत-साउथ अफ्रीका, जानिए कैसी है पिच और किसके हक में रहेंगे आंकड़े

रांची | IND vs SA 1st ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज (रविवार, 30 नवंबर) से हो रहा है।

सीरीज का पहला मुकाबला रांची के जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल संभाल रहे हैं। वहीं, फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ-साथ ऋषभ पंत भी लंबे समय बाद वनडे फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं।

IND vs SA 1st ODI: कैसी है रांची की पिच? (Pitch Report)

रांची के जेएससीए स्टेडियम की पिच आम तौर पर धीमी (Slow) मानी जाती है। यहाँ दर्शकों को बहुत बड़े हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद कम रखनी चाहिए।

IND vs SA 1st ODI: JSCA स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड

रांची का यह मैदान भारत के लिए मिला-जुला रहा है। टीम इंडिया ने यहाँ अब तक कुल 6 वनडे मैच खेले हैं:

IND vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी (Head to Head)

वनडे इतिहास में हेड-टू-हेड आंकड़ों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारत पर भारी नजर आता है।

टीम अपडेट: पंत की वापसी

शुभमन गिल चोटिल होने के कारण और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर रिकवरी मोड में होने की वजह से इस सीरीज से बाहर हैं। ऐसे में केएल राहुल कप्तानी करेंगे। वहीं, ऋषभ पंत ने अपना आखिरी वनडे अगस्त 2024 में खेला था, आज उनकी वापसी पर सभी की निगाहें होंगी।

IND vs SA 1st ODI: मैच के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े (Venue Stats)

 

 

 

 

यह भी पढ़े: IITF 2025: दिल्ली में छाया झारखंड का ‘माइनिंग टूरिज्म’, वर्चुअल रियलिटी में पतरातू और देवघर के दर्शन को उमड़ी भीड़

 

Exit mobile version