IITF 2025: झारखंड पवेलियन का आगाज़, मंत्री सुदिव्य कुमार बोले- ‘हम अग्रणी’

भारत मंडपम में 44वें व्यापार मेले का शुभारंभ

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी प्रदर्शनी सह बिक्री, 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF 2025) का शुभारंभ शुक्रवार, 14 नवंबर को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में हो गया है। मेले के पहले दिन विभिन्न राज्यों के पवेलियन का भी उद्घाटन हुआ, जिसमें झारखंड पवेलियन आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।

IITF 2025: मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया उद्घाटन

झारखंड पवेलियन का विधिवत उद्घाटन राज्य के पर्यटन सह नगर विकास मंत्री, श्री सुदिव्य कुमार ने किया। उन्होंने पवेलियन में प्रदर्शित राज्य की विशिष्ट कला, संस्कृति और औद्योगिक प्रगति का अवलोकन किया।

IITF 2025: ‘अग्रणी राज्यों में शुमार है झारखंड’

इस अवसर पर मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड अब देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शुमार हो गया है। उन्होंने जोर देकर कहा, “झारखंड देश के सबसे बड़े पटल (IITF) पर अपना हस्ताक्षर प्रदर्शित कर रहा है।”

उन्होंने विश्वास जताया कि यह पवेलियन राज्य की प्रगति, यहां के हुनर और पर्यटन की संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों के सामने रखने में सफल होगा। पवेलियन में राज्य की जनजातीय कला, हस्तशिल्प और प्रमुख विकास परियोजनाओं को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया है।

यह भी पढ़े: मंत्री Irfan Ansari ने शुरू किया नसबंदी अभियान; 8500 स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली का भी ऐलान

 

 

Exit mobile version