Republic Day 2025 के अवसर पर आज राज भवन में भव्य ‘बैंड डिस्प्ले’ और ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के उपलक्ष्य में आज राज भवन में सामूहिक रूप से ‘बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम’ एवं ‘एट होम कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। #RepublicDay2025 pic.twitter.com/ddZ7VGRaCj
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) January 27, 2025
इस विशेष अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार के मंत्रीगण, पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी और श्री अर्जुन मुंडा, सांसदगण, विधायकगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस महानिदेशक और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
Republic Day 2025: मनमोहक बैंड डिस्प्ले ने जीता दिल
समारोह में 11वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स, प्रथम बटालियन जम्मू एवं कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, जैप-1, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रांची और विवेकानंद विद्या मंदिर रांची की टीमों ने शानदार बैंड प्रदर्शन किया। इस मनमोहक प्रस्तुति ने सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
झांकी और परेड के विजेताओं को मिला सम्मान
राज भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मोरहाबादी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के झांकी, परेड और बैंड प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
Republic Day 2025: झांकी प्रतियोगिता में विजेता:
- प्रथम स्थान: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
- द्वितीय स्थान: महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग
- तृतीय स्थान: स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग
परेड प्रतियोगिता में विजेता:
- प्रथम स्थान: सेना
- द्वितीय स्थान: जैप-1
- तृतीय स्थान: डीएपी (महिला)
Republic Day 2025: बैंड प्रतियोगिता में विजेता:
- प्रथम स्थान: जैप-1
- द्वितीय स्थान: जैप (महिला बटालियन) 10
- विशेष पुरस्कार: सेना
राज्यपाल और मुख्यमंत्री का संदेश
कार्यक्रम में राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने वाले इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा, “गणतंत्र दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की महानता का स्मरण कराता है। यह हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है।”
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा, “इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल हमारे सैनिकों और पुलिस बल का उत्साहवर्धन करते हैं, बल्कि झारखंड की कला, संस्कृति और परंपरा को भी उजागर करते हैं।”
कार्यक्रम ने बढ़ाई झारखंड की शान
गणतंत्र दिवस 2025 का यह आयोजन राज भवन में एक ऐतिहासिक और गौरवशाली पल साबित हुआ। झारखंड की संस्कृति और समर्पण की झलक इस कार्यक्रम में दिखी, जो राज्यवासियों के लिए गर्व का विषय है।
