HeadlinesJharkhandStatesTrending

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे लोग, मोरहाबादी आवास पर बढ़ी भीड़

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, मोरहाबादी आवास पहुंच रहे नेता और करीबी

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, मोरहाबादी आवास पहुंच रहे नेता और करीबी

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह मोरहाबादी स्थित आवास पर राजनीतिक नेताओं, परिवार के सदस्यों, अधिकारियों और करीबी लोगों की मौजूदगी बढ़ती जा रही है।

रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी स्थित आवास पर रखा गया है, जहां लोग पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कई नेता और अधिकारी पहुंचे

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए जमशेदपुर से कुणाल षाड़ंगी और दुमका सांसद नलिन सोरेन भी मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचे।

इसके अलावा गोड्डा के झामुमो जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के कई नेता और अन्य करीबी लोग भी आवास पर मौजूद हैं। रांची SSP राकेश रंजन भी रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास पहुंचे।

आवास पर लगातार लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। लोग रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

आवास के बाहर लगाए गए श्रद्धांजलि पोस्टर

मोरहाबादी स्थित आवास के बाहर रूपी सोरेन की तस्वीर के साथ श्रद्धांजलि संदेश वाले पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें “विनम्र श्रद्धांजलि” और “अंतिम जोहार” जैसे संदेश लिखे गए हैं।

रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार और झामुमो में शोक का माहौल है। उनके अंतिम दर्शन के लिए नेताओं और समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में करीबी लोग भी पहुंच रहे हैं।

नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में किया जाना है। अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को मोरहाबादी स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button