CM Hemant Soren ने अंकिता महतो के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है

Ranchi: CM Hemant Soren ने पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो जी एवं पूर्व सांसद श्रीमती सुमन महतो जी की पुत्री अंकिता महतो के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

दिवंगत अंकिता का पार्थिव शरीर आज सवेरे नई दिल्ली से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट , रांची लाया गया। यहां मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों का ढाढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।

 

 

यह भी पढ़े: CM Hemant Soren 18 अगस्त को पाकुड़ जिले में MMSY का करेंगे शुभारंभ

Exit mobile version