CM ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दी
admin
Bhiwadi Fire Accident
पटना: CM Nitish Kumar ने महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है: CM Nitish Kumar
मुख्यमंत्री ने कहा है कि महाशिवरात्रि पर्व में लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं। इस पर्व की अपनी अलग महत्ता एवं विशिष्टता है। यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है।
समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लेकर आयेगा: CM
मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सद्भाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनायें। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लेकर आयेगा।