BJP-JDU सरकार ने बिहार को बीमार बना दिया, Pawan Khera ने CM नीतीश के स्वास्थ्य पर कसा तंज

Patna: Pawan Khera: अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भाजपा-जदयू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार, जो कभी देश को दिशा दिखाता था, अब बीमार हालत में है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने राज्य की समस्याओं की पहचान (एक्स-रे) तो कर ली, लेकिन उसका इलाज नहीं किया। खेड़ा ने कहा कि बिहार में बदलाव लाने के लिए सबसे पहले सरकार बदलनी होगी और इसी के तहत उन्होंने नारा दिया— “सरकार बदलो, तभी बिहार बदलेगा।”

रविवार को पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और अन्य नेताओं के साथ मिलकर अपनी बात रखी।

कांग्रेस का हर वर्ग के लिए विजन: Pawan Khera

खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास बिहार के विकास का रोडमैप और हर वर्ग के लिए एक स्पष्ट विजन है, जिसे जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने राज्य की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सिलसिलेवार तरीके से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पलायन, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, पुलों के गिरने और कानून व्यवस्था जैसी समस्याओं पर सरकार की नाकामी उजागर करेगी। साथ ही, इन समस्याओं के समाधान भी बताएगी।

जातिगत गणना और आरक्षण पर सरकार को घेरा: Pawan Khera

जाति आधारित जनगणना के बाद आरक्षण बढ़ाने के सरकार के फैसले को लेकर भी खेड़ा ने सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आरक्षण का विरोध करने के लिए ये लोग कोर्ट तक गए थे, लेकिन अब इसे अपना निर्णय बता रहे हैं।

CM नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर तंज

नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर खेड़ा ने कटाक्ष किया और कहा कि उनका स्वास्थ्य बिहार के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं भाजपा उनके साथ क्या षड्यंत्र रच रही होगी और किन कागजों पर उनके हस्ताक्षर कराए जा रहे होंगे।

बिहार का इलाज सिर्फ कांग्रेस कर सकती है: Pawan Khera

बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार की समस्याओं को केवल चिन्हित किया है लेकिन उनका समाधान नहीं किया। उन्होंने तेलंगाना का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कांग्रेस सरकार ने न केवल समस्याओं को पहचाना, बल्कि उनका सही समाधान भी निकाला।

इस प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, मीडिया समन्वयक अभय दुबे, पूनम पासवान, राजेश राठौड़, आनंद माधव समेत अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand: आंदोलनकारियों के परिजनों को मिलेगा नौकरियों में आरक्षण, वनांचल आंदोलनकारी होंगे वंचित

Exit mobile version