Jharkhand: आंदोलनकारियों के परिजनों को मिलेगा नौकरियों में आरक्षण, वनांचल आंदोलनकारी होंगे वंचित

Ranchi: Jharkhand विधानसभा के बजट सत्र 2025 के अंतिम दिन हेमंत सोरेन सरकार ने आंदोलनकारियों के परिवारों को नौकरियों में क्षितिज आरक्षण देने की घोषणा की।

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने सदन में जानकारी दी कि अलग झारखंड आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों के आश्रितों को यह लाभ दिया जाएगा। हालांकि, इसका लाभ वनांचल आंदोलन से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगा।

Jharkhand: विधायक अमित यादव ने क्या पूछा?

भाजपा विधायक अमित यादव ने सदन में सवाल उठाया कि वनांचल और अन्य आंदोलनों से जुड़े लोगों को नौकरी या पेंशन का लाभ क्यों नहीं मिल रहा? उन्होंने कहा कि नाम भले ही अलग रहे हों, लेकिन इन आंदोलनों में भी अलग झारखंड राज्य की ही मांग उठाई गई थी।

इस पर रांची विधायक सीपी सिंह ने समर्थन जताते हुए कहा कि बीजेपी ने स्वर्गीय समरेश सिंह के नेतृत्व में अलग झारखंड आंदोलन को आगे बढ़ाया था।

Jharkhand: मंत्री योगेंद्र महतो का जवाब

मंत्री योगेंद्र महतो ने स्पष्ट किया कि आंदोलनकारियों और उनके परिवारों की पहचान के लिए त्रिस्तरीय आयोग का गठन किया गया है। इसके तहत राज्य सरकार आंदोलनकारियों और उनके परिजनों को सरकारी नौकरियों में क्षितिज आरक्षण का लाभ प्रदान करेगी।

इसके बाद विधायक हेमलाल मुर्मू और संसदीय कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने वनांचल आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वनांचल आंदोलन से जुड़े किसी भी व्यक्ति ने लाठी खाई है या जेल गया है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई ऐसा आंदोलनकारी मिला तो ‘चिराग लेकर ढूंढने’ की नौबत आ जाएगी।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand: एटीएस के तत्कालीन DSP प्रदीप कुमार सस्पेंड, विवाहिता से देर रात बातचीत का आरोप

Exit mobile version