Ranchi के धुर्वा डैम में युवती ने लगाई छलांग, BIT की छात्रा की मौत

धुर्वा डैम में एक युवती ने पानी में कूदकर आत्महत्या कर ली

Ranchi: राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवती ने पानी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान निमिषा झा के रूप में हुई है, जो पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी की निवासी और बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), लालपुर की छात्रा थी।

Ranchi News: डैम के पास अकेली दिखी, अचानक लगा दी छलांग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती को डैम के किनारे अकेले टहलते हुए देखा गया था। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अचानक पानी में छलांग लगा दी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Ranchi News: गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव

सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

काफी मशक्कत के बाद युवती का शव पानी से बाहर निकाला गया।


परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया


आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

यह भी पढ़े: Dhanbad Crime: 24 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट जब्त, नागालैंड नंबर का टैंकर और चालक गिरफ्तार

Exit mobile version